गाज़ीपुर: अनुदेशकों को बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर हुआ ₹17 हजार, मंच से गरजे ओमप्रकाश राजभर, राहुल, अखिलेश और मदनी पर साधा निशाना
प्रदेश के 75 जिलों में आयोजित अंशकालिक अनुदेशक सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम के तहत गाजीपुर में भी बड़ा आयोजन किया गया। जहां कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने 375 अनुदेशकों के खातों में बढ़ा हुआ मानदेय ट्रांसफर किया। लेकिन कार्यक्रम सिर्फ सम्मान तक सीमित नहीं रहा। मंच से मंत्री राजभर ने राहुल गांधी,अखिलेश यादव और मदनी के बयानों पर जमकर हमला बोला।