मुरैना नगर: मुरैना: भैंस लूटकांड में राजस्थान से 60 भैंस बरामद, अज्ञात आरोपी पर FIR दर्ज, तलाश जारी
मुरैना के चंबल अंचल में हुए सनसनीखेज भैंस लूटकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान से 60 भैंस बरामद कर लीं। इस मामले में पुलिस ने बीती देर रात एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है। नकाबपोश बदमाशों ने चार चरवाहों को बंधक बनाकर करीब 67 भैंस लूट ली थीं और फरार हो गए थे, जिनकी खोज में लगातार दबिश दी जा रही है।