महनार: अल्लीपुर हट्टा पंचायत के वार्ड 12 में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल
महनार थाना क्षेत्र के अल्लीपुर हट्टा पंचायत के वार्ड संख्या 12 में शुक्रवार को बच्चों के बीच हुई विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना हुई।मारपीट की इस घटना में दोनो तरफ से तीन महिला समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हुए।घटना में जख्मी सभी को शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।