कटोरिया: धनरसा नीलकूंज गांव में मामूली विवाद में पड़ोसी ने की बगीचे की रखवाली करने वाले से मारपीट
Katoria, Banka | Jun 3, 2025 धनरसा नीलकूंज गांव में मंगलवार को मामूली विवाद में पड़ोसी ने बगीचे की रखवाली करने वाले मथुरी खैरा के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी का इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। घटना को लेकर जख्मी ने थाने में गांव के ही धनेश्वर यादव सहित अन्य के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराया है।