बहराइच: शहर सहित जनपद में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 1 जनवरी से 10 नवंबर तक 631 वाहनों को किया गया सीज़, एआरटीओ ने दी जानकारी
बहराइच शहर सहित जनपद में यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर ए आरटीओ विभाग द्वारा पुलिस विभाग और परिवहन निगम रोडवेज के अधिकारियों के साथ चलाए गए संयुक्त अभियान में 1 जनवरी 2025 से 10 नवंबर 2025 तक 631 वाहनों को सीज़ किया गया है। जबकि 1029 वाहनों का चालान किया गया है यह जानकारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ओपी सिंह ने गुरुवार शाम को दी है।