प्रतापपुर: प्रतापपुर बांध में नहाते समय दो बच्चों की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
प्रतापपुर मुख्यालय स्थित जयप्रकाश डैम में नहाने गए दो स्कूली बच्चों की मौत डूबने से शुक्रवार को लगभग शाम 6 बजे हो गई। मृतक की पहचान भौराज के सहायक अध्यापक जितेंद्र राय के 13 वर्षीय पुत्र शिव कुमार एवं बभने गांव निवासी दीपनारायण पासवान के 11 वर्षीय पुत्र पृथ्वी कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे अपने दो अन्य सहपाठियों के साथ जयप्रकाश डैम