कांके: प्रोजेक्ट भवन में सीएम ने केंद्रीय बजट पर केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला
Kanke, Ranchi | Feb 5, 2026 प्रोजेक्ट भवन में गुरुवार शाम करीब छह बजे सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट का वास्तविक लाभ देश के विकास में कितना लगेगा, यह एक बड़ा प्रश्न है। उन्होंने आशंका जताई कि बजट की नीतियों का असर आम जनता पर नकारात्मक रूप से पड़ सकता है।