कांके: समाहरणालय में मेयर पद के नामांकन के दौरान बीजेपी उम्मीदवार रोशनी खलखो पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
Kanke, Ranchi | Feb 5, 2026 समाहरणालय में मेयर पद के नामांकन के दौरान बीजेपी समर्थित मेयर उम्मीदवार रोशनी खलखो पर अचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगा है। गुरुवार शाम करीब चार बजे रामशरण तिर्की ने इसको लेकर निर्वाचन पदाधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी समर्थित मेयर उम्मीदवार रोशनी खलखो ने नामांकन करते वक़्त भगवा झंडा एवं धार्मिक नारों का इस्तेमाल किया।