कांके: बिरसा चौक स्थित प्रेमसंस मोटर के पास स्कूटी में लगी आग, स्थानीय लोगों ने पाया काबू
Kanke, Ranchi | Feb 5, 2026 बिरसा चौक स्थित प्रेमसंस मोटर के पास गुरुवार शाम करीब पांच बजे एक स्कूटी में अचानक आग लग गई। आग लगने की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। स्कूटी में आग लगने के बाद आसपास के इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आग लगने की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने स्कूटी में पानी डालकर आग बुझाया। बताया जा रहा है कि स्कूटी एक महिला चला रही थी।