कटघोरा: कोरबा में सुबह-सुबह पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली, छह साइबेरियन पक्षियों की मौत से मचा हड़कंप
कोरबा जिले के ग्राम रामपुर में गुरुवार सुबह करीब 6 बजे आकाशीय बिजली गिरने से हादसा हुआ। गरज-चमक के साथ हुई बारिश के दौरान दशहरा चौक स्थित एक इमली के पेड़ पर बिजली गिरी। इस घटना में 6 साइबेरियन पक्षियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई।