कालका: नवीन गर्ग बनें भाजपा के प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी, कालका में दी जानकारी, पार्टी नेताओं का किया धन्यवाद
भाजपा संगठन ने प्रदेश मीडिया विभाग में विस्तार करते हुए नवीन गर्ग को आज प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी से विचार विमर्श के बाद नवीन गर्ग को प्रदेश सह मीडिया का दायित्व दिया है। इस बाबत पार्टी की ओर से अधिकारिक पत्र भी जारी किया गया है।