कालका: राजकीय महाविद्यालय कालका में नशा मुक्ति जागरूकता सेमिनार का सफल आयोजन
राजकीय महाविद्यालय कालका की प्राचार्या प्रोमिला मलिक के कुशल नेतृत्व में महाविद्यालय की युवा रेड क्रॉस सोसायटी और जिला रेड क्रॉस शाखा, पंचकूला के सहयोग से आज एक दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। प्रस्तुत सेमिनार भारतीय रेड क्रॉस समिति, हरियाणा राज्य शाखा, चंडीगढ़ के सौजन्य से आयोजित किया गया।