डीग: माढैरा में ग्राम रथ अभियान को मिला जोरदार जनसमर्थन, योजनाओं की जानकारी से ग्रामीण हुए लाभान्वित
डीग-कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम माढैरा में शुक्रवार को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. शैलेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। ग्राम पंचायत की ओर से रथ का पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत किया गया।