राजातालाब: मरुई में शादी समारोह में विवाद, झगड़ा शांत कराने पहुंचे पड़ोसी की हुई मौत
मारुई में विवाह समारोह में विवाद, झगड़ा शांत कराने पहुंचे पड़ोसी की मौत वाराणसी । राजातालाब थाना क्षेत्र के मरुई गांव में गुरुवार की रात करीब 11 बजे एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब शादी के दौरान हुआ विवाद हिंसक रूप ले बैठा वही मारपीट की घटना में दूल्हे के पड़ोसी 52 वर्षीय बहादुर राम की मौत हो गई।