कोईलवर: कोईलवर में नीलगाय का आतंक, खेतों में मचाया उत्पात, वीडियो हुआ वायरल
कोईलवर प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों नीलगाय के आतंक से किसान परेशान हैं। पके हुए फसलों को बर्बाद करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो कोईलवर प्रखंड के खेसरहिया बधार क्षेत्र का है, जहां नीलगाय खेतों में घुसकर तैयार फसल को नुकसान पहुंचा रही है वीडियो मंगलवार करीब 6:00 बजे सोशल मीडिया से प्राप्त हुआ है।