एकंगरसराय: प्रखंड के विभिन्न गांवों में विधायक राकेश कुमार रौशन ने भ्रमण कर सुनी लोगों की समस्यायें
शुक्रवार को विधायक राकेश कुमार रौशन एकंगरसराय प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में भ्रमण कर स्थानीय लोग की समस्या सुनने के साथ-साथ एकंगरसराय प्रखंड क्षेत्र में बड़े स्तर पर जो समस्या था उसे जानने का प्रयास किया। संभावित बाढ़ को देखते हुए भी उन्होंने नदियों का निरीक्षण किया। पंचायत के जिस गांव में अब तक पक्की सड़क नहीं गया है उसे भी नोट करने का काम किया।