कामां: कामां में साइकिल यात्री सतीश सेन का सम्मान किया गया
कामां में सोमवार शाम 4 बजे जाहरवीर मंदिर में साइकिल यात्री सतीश सेन के सम्मान में एक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सैन समाज के अध्यक्ष गोपीचंद सेन सौनोखर ने की।बैठक में समाज जागृति यात्रा पर निकले सतीश सेन का माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उनका स्वागत सम्मान और अभिनंदन किया गया।