बेगूसराय: बेगूसराय न्यायालय: 1 मामले में 2 अभियुक्तों को मिली सजा, एसपी ने दी जानकारी
बेगूसराय न्यायालय द्वारा 01 मामले में 02 अभियुक्त को सजा दिलाई गई है. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि न्याय के क्षेत्र में एक कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से यह फैसला सुनाया गया है. उन्होंने कहा कि यह मामला बलिया बाजार का था जहां मारपीट की घटना हुई थी.