हसनपुरा: गायघाट के मितवार में आंगनबाड़ी केंद्र पर मतदाताओं को मतदान के लिए शपथ दिलाते हुए मतदान के लिए जागरुक किया गया।
हसनपुरा प्रखंड के गायघाट के मितवार में आंगनबाड़ी केंद्र पर कृषि समन्वयक डॉ विमल कुमार द्वारा मतदाताओं को मतदान के लिए शपथ दिलाते हुए मतदान के लिए जागरुक किया गया। वही दूसरी तरफ गायघाट स्थित रौनक जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान हेतु रैली का आयोजन किया गया।