रायपुर नगर निगम ने जन्माष्टमी के अवसर पर होटल, रेस्टोरेंट और मांस-मटन की दुकानों में नॉनवेज बिक्री एवं परोसने पर प्रतिबंध लगाया था। निगम ने आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी।
संदेश भारत न्यूज़ की ग्राउंड रिपोर्टिंग में भाँठागाँव स्थित राजधानी रेस्टोरेंट में भी प्रतिबंध के दिन नॉनवेज बिरयानी की बिक्री का मामला सामने आया है।
अब बड़ा सवाल यह है कि जब नगर निगम ने पहले से स्पष्ट आदेश जारी किए थे, तो प्रतिबंध के बावजूद बिक्री कैसे होती रही? क्या संबंधित अधिकारियों द्वारा निरीक्षण नहीं किया गया, या आदेश की अनदेखी हुई?
संदेश भारत न्यूज़ प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग करता है। यदि संबंधित प्रतिष्ठान या रायपुर नगर निगम का पक्ष सामने आता है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
#Raipur #Bhatagaon #rajdhanirestorent #RaipurMunicipalCorporation #Janmashtami
Raipur, Raipur | Sep 4, 2026