कैराना: कैराना में नाहिद कॉलोनी के निकट युवक की मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Kairana, Shamli | May 27, 2026 जनपद सहारनपुर के थाना गंगोह क्षेत्र के गांव खानपुर गुर्जर निवासी इमरान ने कैराना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि उसका भाई मुजम्मिल पानीपत में हैंडलूम पर काम करता था। बीते शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह बाइक से अपने गांव से कैराना आ रहा था। जब मुजम्मिल कैराना की नाहिद कॉलोनी के पास पहुंचा, तभी बाइक ने टक्कर मार दी।