लखनऊ में इंटर की छात्रा से इलाज के दौरान दुष्कर्म के आरोप के बाद सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ने बीकेटी स्थित तेजस हॉस्पिटल को सील करने के निर्देश दिए हैं। आरोपी डॉक्टर विजय गिरी का लाइसेंस निलंबित करने और आयुर्वेदिक डिग्री जब्त करने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।