डेहरी: डालमियानगर में अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
Dehri, Rohtas | Jul 2, 2026 डालमियानगर में अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार डालमियानगर थाना क्षेत्र के लालबांगला, त्रिलोकी नगर निवासी बनारसी तिवारी उर्फ बाबा, पिता स्व. सूर्यदेव तिवारी को पुलिस ने छापेमारी के दौरान अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से प्लास्टिक के डिब्बे में रखी कुल 77 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।