शाहबाद: खटका की सहरिया मॉडल कॉलोनी में गहराया पेयजल संकट
Shahbad, Baran | Sep 21, 2026 खटका ग्राम पंचायत की सहरिया मॉडल कॉलोनी में इन दिनों पेयजल संकट गहराया हुआ है। पीएम जनमन योजना के लाभार्थियों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या से प्रशासन को कई बार अवगत कराया, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। पेयजल व्यवस्था प्रभावित होने से रोजमर्रा के कामकाज में भी परेशानी हो रही है।