मोकामा: मोकामा में दिनदहाड़े घर में चोरी करने घुसा चोर, शोर मचाने पर भाग निकला
Mokameh, Patna | Apr 10, 2026 शुक्रवार को लगभग 3 बजे मोकामा के मोल्दियारटोला स्थित एक सरकारी शिक्षक के मकान में दिनदहाड़े चोरी की नीयत से एक चोर घुस आया, जिसकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शोर मचाने पर चोर भाग निकला। इस बाबत सरकारी टीचर अमित कुमार ने मोकामा थाना में आवेदन दिया है, तथा अज्ञात चोर की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।