आगरा: बोदला–सिकंदरा रोड स्थित शिव शक्ति बैंड पर बुकिंग के बहाने संचालक रूप किशोर से मारपीट व लूट, वीडियो वायरल
आगरा के बोदला–सिकंदरा रोड स्थित शिव शक्ति बैंड के संचालक रूप किशोर को बैंड बुकिंग के बहाने बुलाकर कई लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने दुकान के गल्ले और जेब में रखे पैसे लूट लिए तथा मोबाइल फोन भी छीन लिया। घायल रूप किशोर ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।