उन्नाव: जिले में 16 हेलीपैड निर्माण की योजना: आपातकालीन सेवाओं व वीआईपी मूवमेंट के लिए भूमि चिन्हित की गई
Unnao, Unnao | Apr 11, 2026 उन्नाव में आपातकालीन सेवाओं और वीआईपी आवागमन को सुगम बनाने के लिए ब्लॉक स्तर पर हेलीपैड निर्माण की योजना पर काम चल रहा है। अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले में कुल 16 हेलीपैड बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। एडीएम के अनुसार, उन्नाव जिले में 16 ब्लॉक और 6 तहसीलें हैं।