कासगंज: बाईपास रोड स्थित ओयो होटल में जांच करने पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्य, अंदर का नजारा देख कर चौंकी
कासगंज शहर के एटा-बरेली बाईपास रोड स्थित यूपी-87 सुपर ओयो होटल में उस समय हड़कंप मच गया, जब राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ एटा जनपद से जुड़े मामले की जांच के लिए पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। जानकारी मिलते ही होटल में मौजूद युवक-युवतियों में अफरा-तफरी मच गई और संचालक ने आनन-फानन में होटल के दरवाजे बंद कर दिए।