सहारनपुर: ग्राम बुढ़ाखेड़ा में नमाज के बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प, लाठी-डंडे और पत्थरबाजी से गांव में दहशत, वीडियो हुआ वायरल
चिलकाना थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़ाखेड़ा में नमाज के बाद दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुरुवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार नमाज पढ़कर लौट रहे लोगों में हल्की कहासुनी हुई, जो तुरंत लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों की मारपीट में बदल गई। इस झड़प से गांव में अफरा-तफरी मच गई, लोग घरों में दुबक गए और आसपास दहशत फैल गई।