ग्वालियर गिर्द: रंगदारी न देने पर युवक के साथ बेरहमी से मारपीट, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
माधवगंज थाना क्षेत्र के गुढागुड़ी के नाके पर एक युवक के साथ करीब 5 बदमाशों ने दुकान में घुसकर मारपीट की, जिससे वह लहू लुहान हो गया।घटना बुधवार रात की बताई गई है।यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।सलमान नाम के इस पीड़ित युवक का कहना है कि इलाके के कुछ बदमाश उससे रंगदारी मांगते हैं और दस हजार रुपये नहीं देने पर उसके साथ यह हमला किया गया।