तिर्वा: कचाटीपुर में महिला ने बैंक लोन के नाम पर 70 हजार रुपये हड़पने का लगाया धोखाधड़ी का आरोप
Tirwa, Kannauj | May 6, 2026 थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम क्याटीपुर की रहने वाली एक महिला ने धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता पूनम पत्नी अभि कन्नौजिया ने बताया कि गांव के ही रमेश उर्फ मुल्ला और उसकी माता चंदावती ने उसे झांसे में लेकर बैंक से लोन दिलाने के नाम पर उसके दस्तावेजों का इस्तेमाल किया।