इकौना: बलुहा पुल पर परचून की दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग, सारा समान जलकर हुआ राख
इकौना थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुहापुल पे ननके साईं परचून की दुकान करता था। प्रतिदिन की तरह दुकान मालिक शाम को दुकान बंद कर के शनिवार को अपने घर लालपुर खदरा साईं पुरवा चला गया। तभी अज्ञात कारणों से बीती रात दुकान मे आग लग गई। आस पास के लोगों ने दुकान मालिक को इसकी जानकारी दी। दुकान मालिक के साथ पहुंचें लोगों ने जबतक आग को बुझाते तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया