गुना नगर: म्याना NH- 46 भदौरा के पास खेती कर लौट रहे दो किसानों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर
म्याना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-46 पर देर रात हुए सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इकोदिया निवासी चंद्रभान केवट और नईसराय निवासी राजपाल केवट खेती का काम कर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में चंद्रभान की मौके पर मौत हो गई, जबकि राजपाल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।