कटिहार: भगवान चौक रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से राहगीर जख्मी, अस्पताल में भर्ती
भगवान चौक रेलवे फाटक के समीप ट्रेन की चपेट में आने से राहगीर जख्मी हो गया। यह मामला रात आठ बजे का हैं । पीड़ित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में पीड़ित का इलाज चल रहा है। पीड़ित की पहचान नहीं हो पायी है।