कटिहार: इनडोर स्टेडियम के पास ई-रिक्शा चालक संघ की बैठक आयोजित, विकास सिंह बने संरक्षक
सोमवार की शाम 5 बजे ई रिक्शा चालक संघ की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से संघ के संरक्षक के रूप में विकास सिंह को चुना गया। बैठक में संघ से जुड़े पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। संरक्षक बनने के बाद विकास सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया गया और उन्हें बधाई दी गई।