कटिहार: शिवमंदिर चौक के पास ऑटो की टक्कर से युवती जख्मी, इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर
शिवमन्दिर चौक के समीप ऑटो की चपेट में आने से युवती जख्मी हो गयी । यह मामला शाम साढ़े पाँच बजे का हैं । पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।