करहल: करहल के सिरसागंज चौराहा पर अंधेरे में नाले में फंसे गोवंश को पुलिस ने जेसीबी की मदद से निकाला
करहल क्षेत्र के सिरसागंज चौराहा स्थित एक नाले में अंधेरे के दौरान गोवंश गिर गया। वहीं सुबह स्थानीय लोगों के देखने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आवारा गोवंश को जेसीबी की मदद से बाहर निकाल लिया। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस के द्वारा गोवंश निकालने के बाद पुलिस को धन्यवाद किया है।