सूरजपुर: मुख्यमंत्री साय से मिले शिवनंदनपुर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित भाजपा प्रतिनिधि
मुख्यमंत्री निवास में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव में विजयी भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी रितेश जायसवाल एवं सभी निर्वाचित भाजपा पार्षदों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत में भाजपा को मिले ऐतिहासिक जनसमर्थन पर सभी जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए विकास कार्यों के लिए मार्गदर्शन ।