बेगूसराय: सास और भैसुर से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या
बेगूसराय में एक महिला ने ससुराल में सास एवं भासुर से मामूली विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। यह घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के पानापुर गांव की है, जहां रूपम कुमारी नाम की महिला ने घर में ही गले में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।बताया जा रहा है कि मृतका का पति दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है, जबकि रूपम कुमारी अपने ससुराल में सास के साथ रहती थी।