नैनीताल: शहर के तल्लीताल क्षेत्र में डेढ़ माह पूर्व लापता महिला को पुलिस ने लखनऊ से बरामद किया
शहर के तल्लीताल क्षेत्र में डेढ़ माह पूर्व लापता महिला को पुलिस ने लखनऊ से बरामद किया है। महिला ने अपनी मर्जी से घर से चले जाने की बात कही है। महिला को काउंसलिंग के बाद स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है। मंगलवार करीबन 5:00 बजे महिला नैनीताल पहुंची जिसके बाद उनकी काउंसलिंग कराई गई