झांसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे क्राफ्ट मेला ग्राउंड, स्टार्टअप प्रदर्शनी का होगा शुभारंभ
Jhansi, Jhansi | Mar 11, 2025 झांसी में उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ मंगलवार की दोपहर 1:20 बजे क्राफ्ट मेला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करने मंच पर पहुंचे। यहां भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने और प्रशासनिक अफसर ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री को देख मंच के नीचे बैठी जनता ने जमकर तालियां बजाई और जय श्री राम के नारे लगाए।