झांसी: भोजपुरा में प्रोग्राम करके स्कूटी से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से झांसी की भजन गायिका की हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Mar 10, 2025 झांसी की भजन गायिका की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह प्रोग्राम करके स्कूटी से घर लौट रही थी। साथ में दो कलाकार भी थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में भजन गायिका की मौत हो गई, जबकि दोनों कलाकारों को मामूली चोट आई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक्सीडेंट ओरछा थाना क्षेत्र के भोजपुरा में हुआ था।