झांसी: झांसी में ट्रेन की टक्कर से गार्ड की मौत, मालगाड़ी लेकर बीना जा रहे थे गार्ड, पीछे से मालगाड़ी ने मारी टक्कर
Jhansi, Jhansi | Mar 10, 2025 झांसी रेल मंडल में तैनात गुड्स गार्ड की ट्रेन की टक्कर से मौत हो गई। वह मालगाड़ी लेकर झांसी से बीना जा रहे थे। बीना पहुंचने से पहले उनकी ड्यूटी का समय पूरा हुआ तो वह वैगन से उतर कर मालगाड़ी के पहिए में ओट लगा रहे थे ताकि कोई दुर्घटना न हो। इसी दौरान दूसरी ओर से मालगाड़ी आ गई। रेल मंडल में वरिष्ठ गुड्स गार्ड के पद पर कार्यरत खुशीपुरा निवासी देवेंद्र की मौत हो