मोहनपुर: मोहनपुर के तीर नगर गांव के पास सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से महिला की मौत
मोहनपुर के तीर नगर गांव के समीप मंगलवार दोपहर 1:30 बजे सड़क पार करने के दौरान बाइक चालक ने 65 वर्षीय शांति देवी को धक्का दे दिया जिसमें महिला की मौत हो गई इस संबंध में महिला के नाती प्रदीप सिंह ने बताया की नानी खाना खाकर नया घर से पुराना घर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी इसी दौरान एक बाइक चालक ने तेजी से गाड़ी चलाते हुए महिला को धक्का दे दिया।