नानपारा: नानपारा के सआदत इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
नानपारा के सआदत इंटर कॉलेज सभागार में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी डॉ. आनंद अग्रवाल ने की। इस अवसर पर प्रबंध समिति के नरेश अग्रवाल, ओम प्रकाश पोद्दार, उमेश चंद्र शाह (अध्यक्ष, प्राचीन छात्र संगठन), प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद मिश्रा, धर्मेंद्र कान्त श्रीवास्तव, अदालत प्रसाद पांडे रहे।