सिवनी मालवा: बराखड़ चौराहे पर सिंचाई विभाग ने हटाईं झुग्गियां, कार्रवाई में उजड़े घर, रोते-बिलखते रहे परिजन
सिवनी मालवा के बायपास स्थित बराखड़ चौराहे पर गुरुवार को सिंचाई विभाग ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। नहर किनारे बनी झुग्गियों को हटाने के लिए विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। मामले पर नहर विभाग के एसडीओ प्रमोद कुमार खातरकर ने गुरुवार सुबह 11 बजे जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा समय-समय पर तीन बार नोटिस जारी किए गए थे।