लूणकरणसर पुलिस थाने में अज्ञात चोरों पर चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हापासर स्थित टावर से करीब 5 टन टावर का सामान चोरी करने की रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिस पर मुकदमा दर्ज किया जाकर मामले की जांच शुरू की गई है।