सदर: प्रयागराज में सक्षम पंडा मर्डर मामले में फरार देवर-भाभी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित
Sadar, Allahabad | Jun 7, 2026
प्रयागराज में हिस्ट्रीशीटर सक्षम पंडा (35) की गोली मारकर हत्या के मामले में फरार देवर-भाभी अब इनामी हो गए हैं। पुलिस ने उन पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। दोनों 16 दिन से फरार हैं। इमनें मुख्य आरोपी विमल पंडा की पत्नी शुभि व भाई कमल शर्मा शामिल हैं। दोनों नामजद आरोपी हैं और एक अन्य लल्ले धूरिया समेत घटना के बाद से ही गायब हैं।