दतिया नगर: दतिया रोड महाराजपुरा के पास बाइक की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोग घायल
सिविल लाइन क्षेत्र के दतिया भांडेर रोड ग्राम महाराजपुरा के पास दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गई जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। एक्सीडेंट में घायल एक व्यक्ति ने थाना सिविल लाइन पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि तेजी व लापरवाही से आ रहे मोटरसाइकिल चालक ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे वह उसकी पत्नी और बच्चे गिर पड़े जिससे वह घायल हो गए.