नवगछिया: अस्पताल की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा, हंगामा, उपाधीक्षक ने मानी गलती
नवगछिया, गुरुवार। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में सामने आई गंभीर लापरवाही के बाद मरीजों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। कमजोरी और शरीर दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला को रेबीज का इंजेक्शन लिखे जाने के मामले ने अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नगरह जोनिया निवासी किरण देवी ने आरोप लगाया कि बिना उचित जांच के उन्हें कुत्ते के काटने का इंजेक्शन..